फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   53 petrol pumps in the district are dry... Wherever they are found, there are long queues.

Siddharthnagar News: जिले के 53 पेट्रोल पंप सूखे... जहां मिला, वहां लगी रही लंबी कतार

Tue, 21 Apr 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
53 petrol pumps in the district are dry... Wherever they are found, there are long queues.
डुमरियागंज नगर में स्थित पेट्रोल पंप पर लगी भारी भीड़।  
पिछले चार दिन से फिर बढ़ गई डीजल और पेट्रोल की समस्या
विज्ञापन

देर रात तक आ रही डिलीवरी सुबह 11 बजे तक ड्राई हो जा रहे पेट्रोल पंप
सिद्धार्थनगर। शहर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित 53 पेट्रोल पंप सोमवार सुबह से ड्राई रहे। अन्य पंपों में कुछ पर डीजल तो कुछ पर पेट्रोल उपलब्ध थे, जहां वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतार में लगे वाहन चालक तेल लेने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। शहर के सभी छह पंप ड्राई रहे इनमें एक पंप पर सुबह नौ बजे तक तेल मिलने के दौरान वाहन चालकों में होड़ लगी रही, लेकिन कुछ देर बाद यहां भी पेट्रोल खत्म हो गया।
रविवार को ही जिले के कई पंपों के ड्राई होने से तेल मिलने वाले पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। वर्तमान में सहालग का समय होने से बरात जाने वालों को सबसे अधिक मुश्किल हो रही है। विवाह वाले घरों में वाहन व जनरेटर आदि के लिए पेट्रोल व डीजल के लिए लोग दौड़-भाग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राईल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बंद हो जाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की समस्या खत्म होती नहीं दिख रही है। जिले के कई पेट्रोल पंप शनिवार से ही ड्राई हो गए थे, यही हालत रविवार को भी रहा जबकि सोमवार को जिले के 120 पेट्रोल पंपों में 53 पंप सुबह से ही ड्राई रहे। वहीं, 15 पंपों पर सिर्फ डीजल और 13 पर सिर्फ पेट्रोल ही उपलब्ध थे। शेष कुछ पेट्रोल पंप पर ही डीजल और पेट्रोल दोनों उपलब्ध रहे। इस तरह पूरे जिले में तेल लेने के लिए वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले युद्ध के दौरान पेट्रो पदार्थों की कमी होने के अफवाह के चलते कई दिनों तक पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लग रही थीं। बीच में स्थिति सामान्य होने के बाद अब एक बार फिर से डीजल पेट्रोल की समस्या गहराती दिख रही है, जिससे पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों की भीड़ बढ़ गई। शहर और आसपास के पंपों के ड्राई होने की सूचना पर सोमवार को वाहनों में पेट्रोल व डीजल लेने के लिए पंपों का चक्कर लगाते रहे। शहर के बांसी तिराहा स्थित तीन पेट्रोल पंप और सनई और पकड़ी स्थित पंप सोमवार को ड्राई रहे। वाहन चालक तेल की कमी के कारण लंबी दूरी तय कर रहे हैं। शहरवासी अजय शुक्ल सुबह शहर के सभी पंपों का चक्कर लगाने के बाद निराश होकर लौट आए। उनका कहना था कि कई जगह कार्यक्रम में जाना था, लेकिन तेल नहीं मिला। लगता है अब ग्रामीण क्षेत्र के किसी पंप पर तेल लेने के लिए जाना पड़ेगा।
------------
शादी वाले घर में एक हजार का पेट्रोल
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के लिए पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। तहसील क्षेत्र के शोहरतगढ़ कस्बा व चिल्हिया में स्थित एक पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल के लिए बाइक सहित कार व बड़े वाहन तेल लेने के लिए जूझ हुए देखे गए। यहां भी सोमवार को चार बजे तेल खत्म होने के बाद सैकड़ों वाहन चालक निराश लौटने पर मजबूर हो गए। वहीं, जिनके घर शादी-विवाह है। वह तेल लेने के लिए परेशान दिखे। गैलन व गाड़ियों तेल भरवाने के लाइन लगे रहे। पंप के मालिकों के अनुसार, जिनके घर शादी है। उनको पेट्रोल एक हजार व डीजल दो हजार का दिया जा रहा है।

----------------
लग्न शुरू ब्रेक लगा रहे पेट्रोल और डीजल
सहालग में लगन शुरू होने पर जहां डीजल व पेट्रोल की डिमांड बढ़ गई है, लेकिन वर्तमान में किल्लत होने से मुसीबत हो गई है। विवाह वाले घरों में जिन परिवारों में दूल्हे की बरात लेकर जानी है, वहां वाहनों में तेल डालने के लिए पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं जिनके यहां लड़की की शादी है, वहां पर जनरेटर चलाने के लिए ईंधन की जरूरत पूरी करने के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। शादी विवाह वाले परिवार डीजल पेट्रोल के लिए पंपों का चक्कर लगाने के साथ ही जुगाड़ लगाने के साथ ब्लैक में भी तेल खरीद रहे हैं। इधर, कई पेट्रोल पंप के ड्राई होने से जहां तेल मिल रहा है, वहां पर वाहन चालक तेल के लिए जद्दोजहद करते नजर आए।
-------------
पुलिस की मौजूदगी में बंटा पेट्रोल
डुमरियागंज क्षेत्र में सोमवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा मिला। पेट्रोल पंप मालिकों ने बताया कि सप्लाई न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। बेवा चौराहा, टड़वा, सिलोखरा, हल्लौर के पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा रहा। शाम के समय डुमरियागंज में पेट्रोल डीजल आने पर पंप पर भीड़ लग गई। पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल वितरित हुआ। ऐसा ही हाल बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ समेत सभी कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र में रहा, जहां वाहन चालक पेट्रोल व डीजल के लिए एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर लगाते दिखे। जहां पर तेल मिलता दिखा वहीं पर कतार में लग गए।
---------

मेरे पुत्र की शादी है। बरात लगभग 50 किलोमीटर दूर जाना है। चार दिन पेट्रोल व डीजल के लिए लाइन लगाकर तेल लिया, लेकिन जरूरत के अनुसार तेल न मिलने कारण ब्लैक तेल खरीदना पड़ा है।
- दुर्गा दत्त त्रिपाठी, शोहरतगढ़
हमारे घर में 25 अप्रैल को शादी है, जिसमें बरात बांसी जाएगी। 17 गाड़ी कि बुकिंग की गई है। मगर ये संकट देखकर परेशानी हो रही है। कहीं ऐसा न हो संकट और गहरा हो जाए तो बरात कैसे जाएगी।

- जब्बार अहमद, डुमरियागंज
-------------
डीएम के निर्देश पर जिले में पेट्रो पदार्थों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ऑयल कंपनियों के साथ ही अन्य के साथ पत्राचार किया जा रहा है। जो पंप डीजल व पेट्रोल नहीं होने से ड्राई हो गए है, उनमें 45 पंपों पर सोमवार शाम तक आपूर्ति हो जाएगी।
- देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed