फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   according to niti aayog, siddharthnagar got first position in up

नीति आयोग की रैंकिंग में जिला देश में तीसरा, प्रदेश में अव्वल

Thu, 27 Dec 2018 10:39 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 27 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
according to niti aayog, siddharthnagar got first position in up
niti-aayog
सिद्धार्थनगर। नीति आयोग की ओर से देश के आकांक्षी 115 जनपदों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों के साथ ही विशिष्ट विकास मानकों के मामले की हुई समीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाले जिलों में सिद्धार्थनगर को देश में तृतीय व उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इस सफलता से निश्चय ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को काफी बल मिला है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को विशिष्ट विकास मानकों में पिछड़े से अगड़े में लाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने देश के 115 जिलों को आकांक्षा की श्रेणी में चिह्नित किया। इनमें प्रदेश के 8 जनपदों में सिद्धार्थनगर भी शामिल है। इन जिलों को पिछड़े या गरीब जनपद कहने के बजाय आकांक्षी जिला कहने के पीछे प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया विजन 2022 के अनुुरूप बदलाव की गंभीरता को रेखांकित करने की मंशा है। नीति आयोग की ओर से इन जिलों के लिए तय अहम बिंदुओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों में सुधार लाने के अलावा भारत को गरीबी व कुुपोषण मुक्त, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता मुक्त, जातिवाद रहित, आतंकवाद से मुक्त, गंदगी मुक्त, स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित, संपन्न, सक्षम, सुरक्षित भारत बनाने का लक्ष्य है। नीति आयोग की ओर से विभिन्न स्तर पर जनपद में हुए प्रयासों से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा में रैंकिंग के आधार पर सिद्धार्थनगर को देश में 115 जिलों में तीसरा व उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि नीति आयोग की ओर से जून से अक्तूूबर 2018 के बीच हुए प्रयासों की समीक्षा में उपरोक्त रैंकिंग घोषित की है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे जनपद के सभी अधिकारियों, ग्राम स्तर पर तैनात कर्मियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed