फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘अटल के बिना राजनीति का अध्याय अधूरा’

‘अटल के बिना राजनीति का अध्याय अधूरा’

Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 06 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
‘अटल के बिना राजनीति का अध्याय अधूरा’
सिद्धार्थनगर। भारत में अटल बिहारी वाजपेयी के बिना राजनीति का कोई अध्याय पूर्ण नहीं हो सकता है। भारतीय राजनीति में उनके विरोधी भी उन्हें सम्मान देते थे। इससे सभी को सबक लेनी चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें इटवा के विधायक व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सतीश द्विवेदी ने कही। वे बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज नौगढ़ में अभाविप नगर इकाई की ओर से ‘मैं अटल बनना चाहता हूं’ विषयक परिचर्चा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। कहा कि अटल जी ऐसे व्यक्तित्व के थे जो आजादी से पहले पैदा हुए, जिन्होंने विदेशों में नहीं, बल्कि भारत के शैक्षणिक संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करते हुए विकास के मार्ग पर ले जाने का कार्य किया।
विज्ञापन


सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि उनका व्यक्तित्व जितना सरल था, उतना ही अपने लक्ष्यों के अति दृढ़ थे। वह भारत को विश्व शक्ति के रूप में देखना चाहते थे। परिचर्चा को सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अभाविप के प्रांत सह मंत्री नित्यानंद शुक्ला, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति समेत डॉ. सूर्य नारायण त्रिपाठी, डॉ. राम नरेश मिश्रा, गिरिजेश त्रिपाठी, जिला विस्तारक शशांत, डॉ. उमरा जमाल, विनोद कुमार, सुनील यादव, विश्वास, आकाश, सुरेश आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक सौरभ त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed