फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए सदस्यता अभियान

संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए सदस्यता अभियान

Tue, 12 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने के लिए चलाए सदस्यता अभियान
सिद्धार्थनगर। अपना दल एस पदाधिकारियों की मासिक बैठक मंगलवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच हेमंत चौधरी ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों को जोड़ने की जरूरत है। कहा कि विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन का सदस्य बनाया जाए। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के हर गांव में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। कहा कि निकाय व लोकसभा चुनाव को देखते हुए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाए। जिले में आई भीषण बाढ़ में विधायक चौधरी अमर सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं ने साहस का परिचय देते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इसकी पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल ने सभी पदाधिकारियों के निर्णय से वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल चौधरी, नगर अध्यक्ष बांसी अमित बक्सी, जिला सचिव मदन चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर लेकर छह वर्ष से पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस दौरान युवा मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, रामपाल चौधरी, रफीक रहिनी, सूर्यप्रकाश चौधरी, अनूप यादव, शिवचंद भारती, मेवालाल चौधरी, शुभम यादव, रामदास मौर्य, बृजेश वर्मा, संतोष पासवान, महेश चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, रणजीत निषाद, उमेश यादव, दानबहादुर चौधरी, राजकुमार चौधरी और दुर्गेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed