{"_id":"59a445ff4f1c1bc2018b45a1","slug":"51503938047-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वॉट पुलिस को रविवार की शाम एक बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने भवानीगंज क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे से अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक मोबाइल व 24300 रुपये हजार नकदी भी बरामद किया गया। पुलिस का दावा है यह कि गैंग बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में चोरी की आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। दोनों आरोपी बलरामपुर जिले के निवासी हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
स्वॉट प्रभारी शादाब खान ने बताया कि पिछले दिनों इटवा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने की लिए टीम काम रही थी। रविवार को सूचना मिली कि नकबजनी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के बलरामपुर के दो इनामिया शातिर भवानीगंज थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। वह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टीम प्रभारी ने स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे के पास चेकिंग शुरू किया। इस बीच दो संदिग्ध आते हुए दिखे। उन्हें रोककर पूछने की गई तो भागने लगे। दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में चोरों की पहचान दिलीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह ग्राम नया नगर विशुनपुर अनिल कुमार कोरी पुत्र मेहीलाल ग्राम चीती थाना उतरौला जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। इनके पास से 24300 हजार रुपये नकदी व एक मोबाइल बरामद किया गया। जांच में पता चला कि दोनों इनामिया बदमाश हैं और स्थान बदलकर नकबजनी की चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। इन्होंने इटवा, डुमरियागंज, भवानीगंज, ढेबरुआ थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एक मुकदमा बलरामपुर जिले में दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। टीम में आरक्षी कमलेश पांडेय, करुणेश यादव, रमेश यादव, दिनेश यादव, उमेश कुमार, बृजकिशोर गुप्ता, राकेश कन्नौजिया और मनीष दुबे आदि शामिल रहे।