{"_id":"63fcf7676c1f01ba09078614","slug":"50-thousand-prize-gangster-arrested-siddharthnagar-news-c-7-1-68869-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गये आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार आनंद। संवाद
सिद्धार्थनगर। लूट, छिनैती सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश सोमवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओजी और मोहाना पुलिस की टीम ने उसे क्षेत्र के बर्डपुर मोड़ से दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि इस पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके तीन साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन सभागार सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह खटकिनपुरवा गांव निवासी गुरुचरन शातिर बदमाश है। वह गैंग बनाकर लूट, छिनैती, चोरी आदि वारदातों को अंजाम देता था। उसके खिलाफ जनपद के अलावा उन्नाव, गोरखपुर व अन्य जनपद में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके तीन साथी कुछ दिन पहले ही बाइक की डिकी तोड़कर नकदी उड़ाने के मामले में पकड़े गए थे। वे जेल में बंद हैं। गुरुचरन फरार हो गया था। आईजी बस्ती की ओर से उसपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी सुरेंद्र सिंह को लगाया गया था। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर से चिल्हिया जाने वाले मार्ग पर वह आने वाला है। एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी के साथ टीम तैयार की गई। बताए हुए स्थान पर टीम पहुंच गई। इसी बीच एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखा। जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करके पकड़ा तो उसकी पहचान गुरुचरन के रूप में की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है।