{"_id":"614b6f0f8ebc3efadf554b24","slug":"5-thieves-caught-siddharthnagar-news-gkp4102148185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट से तार चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट से तार चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सीजन प्लांट से तार चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार
नगर के साड़ी तिराहा से पुलिस ने पकड़ा, दो नाबालिग भेजे गए बाल सुधारगृह बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से तांबा चोरी करने के मामले में सदर पुलिस ने दो नाबालिग सहित पांच आरोपितों को बुधवार सुबह क्षेत्र के साड़ी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तांबा का तार बरामद किया। तीन को जेल भेजे के साथ ही नाबालिग आरोपितों बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया गया।
सदर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगे तांबे का तार चोरी हुआ था। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस टीम मामले का पर्दाफाश करने के लिए लगी थी। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के लोग क्षेत्र के साड़ी तिराहा के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। यहां से सलमान सिद्दीकी, सूरज गौतम निवासी मुड़िला श्यामसुंदर निवासी साड़ा और दो बाल अपचारी पकड़े गए। इनके कब्जे से चोरी को तार और चाकू बरामद किया गया। इसमें तीन को जेल भेज दिया गया। जबकि बाल अपचारी को बालसुधार गृह बस्ती भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल सदर केडी सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई चंदन कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।