{"_id":"21797fb0948c8ed5c2ce49aa64a87bd2","slug":"48-teachers-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 शिक्षकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 शिक्षकों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों से गायब रहने, लापरवाही और सरकारी धन की बंदरबांट को लेकर मंगलवार को बीएसए ने अध्यापकों पर कड़ी कार्रवाई की। 36 अध्यापकों के एक दिन का वेतन काटने और 12 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
भनवापुर ब्लॉक के बीईआे ह्दय शंकर लाल श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर ब्लॉक क्षेत्र के 31 विद्यालयों का हाल जाना। इस दौरान उन्हें इन स्कूलों पर तैनात 36 अध्यापक गैरहाजिर मिले। जिनके एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। इसके बाद उन्होंने इन्हीं विद्यालयों में मध्याह्न भोजन और छात्रों के नामांकन का भी हाल जाना।
12 विद्यालयों में एमडीएम के आंकड़ों में हेराफेरी कर कन्वर्जन कास्ट हड़पने के लिए छात्रों का अधिक नामांकन दर्शाने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई करते हुए 12 अध्यापकों का वेतन रोक दिया। दोपहर बाद एबीएसए ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। एबीएसए ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक के वरिष्ठ समन्वयक रामप्रकाश मिश्रा अध्यापकों को गोलबंद कर उन्हें शिक्षण कार्य से रोकने के साथ ही खुद भी शिक्षण कार्य से दिनभर विरत रहते हैं।
विज्ञापन
इतना सुनने के बाद बीएसए ने वहां मौजूद रामप्रकाश मिश्रा को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। भनवापुर के खंड शिक्षाधिकारी ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि गैरहाजिर 36 अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने और 12 अध्यापकों पर धांधली करने के मामले को लेकर उनका वेतन रोकने की रिपोर्ट बीएसए को दी गई है।