{"_id":"61018dd38ebc3e583d633bdd","slug":"45-thousand-will-get-corona-vaccine-on-special-day-siddharthnagar-news-gkp40356808","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष दिवस में 45 हजार को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष दिवस में 45 हजार को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष दिवस में 45 हजार को लगेगा कोरोना का टीका
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिक लोगों को बचाव के लिए टीका लगाने को लेकर शासन गंभीर हैं। तीन अगस्त को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रतिदिन की अपेक्षा तीन गुना यानी 45 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है।
कोरोना टीकाकरण में धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए शासन स्तर से प्रयोग होने जा रहा है। तीन अगस्त को प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन जनपदों को प्रतिदिन मिलने वाली वैक्सीन डोज को तीन गुना की उपलब्धता कराई जाएगी। उसी दिन शत-प्रतिशत लक्ष्य भी पूरा करने होंगे।
लक्ष्य पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना पर मंथन भी शुरू कर दिया है। विशेष दिवस के लिए कोरोना टीकाकरण सत्र की संख्या बढ़ाने की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तीन अगस्त के लिए जिले को 45 हजार वैक्सीन की डोज प्राप्त होगी। शत-प्रतिशत खत्म भी करना होगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू होगा अभियान
तीन अगस्त को विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पंचायत से लगायत उच्च स्तरीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। मंत्री, सांसद, विधान परिषद सदस्य, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, निकायों के अध्यक्ष समेत जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान की मौजूदगी में शुभारंभ कराने की भी योजना तैयार की जा रही है।