फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एयर स्ट्राइक की हताशा खेल में निकाल रहे पाकिस्तानी

एयर स्ट्राइक की हताशा खेल में निकाल रहे पाकिस्तानी

Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक की हताशा खेल में निकाल रहे पाकिस्तानी
पबजी गेम का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलवामा में आंतकी हमला कायरतापूर्ण कार्रवाई थी। शौर्य तो बाद में भारतीय वायुसेना ने दिखाया। उसके बाद भी कब्जे में आए भारतीय फाइटर पाटलट पाकिस्तान को छोड़ना पड़ा। इतनी शर्मनाक पराजय पर पाकिस्तान की खिसियाहट उसके युवाओं के व्यवहार में दिख रहा है। पबजी जैसे आनलाइन खेल में भारतीयों को दी जा रही गालियों में उनकी हताशा प्रदर्शित हो रही है। हद है, कि वे इस गेम में भी भारतीयों के कैरेक्टर को धोखे से मारने से बाज नहीं आ रहे। यह प्रवृत्ति एयर स्ट्राइक के बाद तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

पबजी गेम दुनियाभर में लोकप्रिय है। प्रतिदिन करोड़ों युवा इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड करते हैं। अपने शहर के मनीष ने बताया कि वह पबजी गेम काफी दिनों से खेल रहे हैं। शनिवार की रात गेम खेलते समय ग्रुप में दो पाकिस्तानी युवा शामिल हो गए। जब उन्हें पता चला कि वह हिंदुस्तानी हैं तो उन्होंने गेम के दौरान ही गाली देनी शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों पाकिस्तानी लड़के उनके कैरेक्टर (हीरो) को धोखे से मारकर मजाक उड़ाने लगे। एक और युवक विक्रम ने बताया कि एक सप्ताह से ग्रुप में अचानक पाकिस्तानी युवाओं की संख्या बढ़ गई है। वे पहले ग्रुप में शामिल होते हैं। साथ खेलते हैं। इसके बाद धोखे से हमारे चुने गए कैरेक्टर को मारकर मजाक उड़ाते हैं। अपशब्द भी बोलते हैं।
विज्ञापन


क्या है पबजी गेम
पबजी ऑनलाइन गेम है। फेसबुक से भी कनेक्ट करके खेला जा सकता है। गेम के दौरान चार लोगों का ग्रुप बनता है, जो ऑटो कनेक्ट रहते हैं। इस ग्रुप में किसी देश से कोई भी शामिल हो सकता है। ग्रुप में शामिल सदस्यों के देश का झंडा और नाम रहता है। खास यह है कि गेम के दौरान ग्रुप के सदस्य एक-दूसरे की बातचीत भी सुन सकते हैं। ग्रुप का कोई सदस्य अगर मदद मांगता है तो ऑनलाइन सहायता भी की जा सकती है। इससे गेम का लेबल लगातार बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed