फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 trees being cut on the permission of one tree

एक पेड़ के परमिशन पर काटे जा रहे 40 पेड़, लगाने का नहीं रिकार्ड

Wed, 13 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
40 trees being cut on the permission of one tree
एक पेड़ की अनुमति पर काटे जा रहे 40 पेड़
विज्ञापन

सिंचाई बंधु के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र लोधी ने उठाए सवाल, होगी जांच
कहा- नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने से ही हो सकेगी खेतों की सिंचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शासन की तरफ से नामित सिंचाई बंधु के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र लोधी ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीएम संजीव रंजन को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एक पेड़ काटने के परमिशन पर 40 पेड़ काटे जा रहे हैं। वन, सिंचाई, उद्यान समेत अन्य विभागों की 17 बिंदुओं संबंधी आरोप का डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने निर्देश दिया।

जिला उपाध्यक्ष महेंद्र लोधी ने दिए शिकायती पत्र में सिंचाई विभाग की कई माइनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने के कारण खेत की सिंचाई नहीं हो पाने का आरोप लगाया। उद्यान विभाग पर किसानों को समय से बीज नहीं उपलब्ध कराने और कृषि विभाग पर किसान सम्मान निधि के पंजीकरण में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है। बताया कि नलकूपों के बंद होने की शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराने से किसानों की खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने जोगिया क्षेत्र के हरैया माइनर के जगह-जगह काट देने से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने वन विभाग में तैनात एक दरोगा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की, साथ ही वन विभाग की तरफ से किए गए पौधरोपण में भी लापरवाही करने और सूचना उपलब्ध नहीं कराने की भी शिकायत की। उन्होंने नहरों की सिल्ट सफाई कागजों में करने और बाढ़ बचाव कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन समस्याओं के निदान से किसानों को खेत की सिंचाई आदि में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed