फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   40 thousand farmers under investigation

जांच के दायरे में 40 हजार किसान

Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
40 thousand farmers under investigation
जांच के दायरे में 40 हजार किसान
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की होगी जांच
कुछ ऐसे किसान जो दायरे में नहीं फिर मिला रहा सम्मान निधि
जांच के बाद विभाग रिपोर्ट तैयार करके वापस कराएगा रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 40 हजार किसानों जांच के दायरे हैं। बताया जा रहा है कि नियम के दायरे में न रहते हुए भी यह लोग धनराशि ले रहे हैं। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद इनसे धन की रिकवरी होगी। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर जांच किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत एक वर्ष में किसानों को दो-दो हजार रुपये करके तीन किस्त में वर्ष में छह हजार रुपये बैंक खाते के जरिए किसानों के खाते में धनराशि भेजी जाती है। जिले में लगभग तीन लाख किसान ऐसे हैं जो किसान सम्मान निधि का लाभ पा रहे हैं। इसमें किसी किसान को चार किस्त तो किसी को एक किस्त तो कुछ किसानों को दो किस्त मिली है। मगर इसमें में नियम के दायरे से बाहर वाले किसानों को भी राशि मिल रही है। ऐसा विभाग का मानना है। केंद्र सरकार की ओर से दायरे से बाहर होते हुए सम्मान निधि लेने वाले किसानों की जांच का निर्देश दिया है। विभाग के मुताबिक लगभग 40 हजार किसानों को जांच के दायरे में लाया गया है। इनमें जो भी तय दायरे में नहीं रहते हुए सम्मान निधि पा रहा है। उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद उससे धन की रिकवरी होगी। उसे बैंक खाते के जरिए रकम वापस कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की जांच की जा रही है। मानक से बाहर होते हुए योजना का लाभ पाने वालों को चिह्नित करके उनसे रकम की वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन बिंदुओं की होगी जांच
किसान का तय मानक से अधिक भूमि है। आय तय सीमा से अधिक है उसके बावजूद लाभ पा रहा है। सरकारी नौकरी में होते हुए भी योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य बिंदुओं की जांच राजस्व विभाग से होगी। इसके बाद उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed