फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   4 new busses in depot

Siddharthnagar News: वाराणसी का सफर होगा आसान...डिपो में आई चार बस

Tue, 11 Jun 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
4 new busses in depot
फोटो-
विज्ञापन

वाराणसी, कानपुर और लखनऊ रूट पर होंगी संचालित
चार नई बस आने से डिपो में हो गई 52 बस

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो में नई बस आने से वाराणसी रूट पर बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे वाराणसी जाने वाले लोगों को अब सहूलियत मिलेगी। चार नई बस आने से वाराणसी सहित कानपुर व लखनऊ रूट पर भी बसें बढ़ाई गईं हैं।

सड़क निर्माण हाेने के कारण दो वर्ष पूर्व ही वाराणसी रूट पर रोडवेज ने बस का संचालन बंद कर दिया था। इससे वाराणसी जाने वाले लोगों को प्राइवेट बस व रात में चलने वाली इकलौती ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था। इससे लोगों को आए दिन अधिक किराया देकर प्राइवेट वाहन बुक करके जाना पड़ता था। पहले कानपुर रूट पर एक ही बस का संचालन होता था, इससे कानपुर रूट पर दो बसे और बढ़ा दी गई है। तीन बसों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। लखनऊ रूट पर एक बस बढ़ने से अब 12 बसों का संचालन होगा। वाराणसी रूट पर यह बस सुबह 9:30 बजे सुबह में जाएगी। जबकि कानपुर रूट पर सुबह में दो व शाम को एक बस का संचालन होगा। इससे यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------
डिपो में चार नई बस आई है, इससे बसों की संख्या अब 52 हो गई है। नई बसों का संचालन कानपुर, लखनऊ व वाराणसी रूट पर की जा रही है।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed