फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   36 teachers missing from school

स्कूल से गायब मिले 36 शिक्षकों पर कार्रवाई

Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
36 teachers missing from school
टीचर्स - फोटो : SELF
सिद्धार्थनगर। बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने गुरुवार के भनवापुर, खुनियांव, इटवा, जोगिया और नौगढ़ के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक शिक्षक विद्यालय से बिना किसी सूचना के गायब मिले। इस पर बीएसए ने सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के आदेश दिया।
विज्ञापन

बीएसए अरविंद कुमार पाठक गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकले थे। इस बीच लगे हाथ उन्होंने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें भनवापुर ब्लॉक के डेंगहावाजोत विद्यालय में तैनात शिक्षक रमेश चंद पांडेय, रमवापुर उर्फ नेबुआ पूनम, शफातुल्लाह, हिजुरा विद्यालय के संतोष कुमार जायसवाल, महुआ खुर्द विद्यालय के भागीरथी, शिवकुमार, सेमरा विद्यालय सुनील कुमार यादव, खम्हरिया विद्यालय के भावानी प्रसाद, भड़रिया विद्यालय के काशी प्रसाद, बेलबरिया विद्यालय के सफीक अहमद, सिंगारजोत विद्यालय के राजकुमार, बिजौरा विद्यालय के जुगुल किशोर तिवारी, मोहम्मदपुर विद्यालय रामचंद्र यादव, विनय कुमार कटियार, मोहम्मदपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अरुण कुमार कश्यप, संजय रंजन, पटखौली माफी विद्यालय के सौरभ शुक्ला, चंदेश्वर यादव, इंद्रजीत, बधरहवा विद्यालय के मधुरा पांडेय, विनय कुमार, सोहना विद्यालय के नियाज अहमद, वंदना सिंह का वेतन रोका। इसी तरह खुनियांव ब्लाक में संदलजोत विद्यालय के शिक्षक सुनील सिंह, प्रदीप कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संदलजोत विद्यालय के शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार तिवारी।
विज्ञापन

इटवा ब्लॉक के सहदेइया विद्यालय के रामकृष्ण यादव, भरतलाल, रामदास चौधरी, बनचौरा विद्यालय के गोरख प्रसाद, संतोष कुमार गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव गायब मिले। इस तरह जोगिया ब्लाक के मजिगवा विद्यालय के  शिक्षिका सुमन, नादेपार विद्यालय के अनिता यादव, रीता, रेखा वर्मा अनुपस्थित मिली। इसी तरह खुनियांव ब्लाक के कनकटी विद्यालय के ज्ञानप्रकाश तिवारी, कोल्हुई विद्यालय के  सुधा मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हुई में मिथिलेश पांडेय, केवटहिया विद्यालय के जुबेर अहमद शाह विद्यालय से अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह नौगढ़ ब्लाक सनईं लगड़ी विद्यालय की शिक्षिका पूनम त्यागी, प्रार्थना मिश्रा, मधुकरपुर शिक्षा कुशवाहा, बसडिलिया विद्यालय के  सुगंधा शुक्ला, पिपरा पांडेय विद्यालय की दीपिका निगम, कंचन देवी, धेंसा नानकार विद्यालय की  कीर्ति त्रिपाठी, सुषमा मौर्या, बेलवा विद्यालय की निधि रस्तोगी, रोमिता सिंह, केसार विद्यालय की सरोज, परासपिंडा विद्यालय की मामता उपाध्याय विद्यालय से किसी सूचना के अनुपस्थित मिली। इसमें सभी शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed