फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   35 bed night shelter established in district hospital

Siddharthnagar News: जिला अस्पताल में स्थापित हुआ 35 बेड का रैन बसेरा

Wed, 19 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
35 bed night shelter established in district hospital
जिला अस्पताल में डीएम प्रियंका निरंजन ने रैन बसेरा का उद्घाटन किया।
बस्ती। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रैन बसेरा शुरू हो गया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को फीता काटकर रैन बसेरा का उद्घाटन किया। निर्देश दिया कि वार्ड के दोनों दरवाजों पर अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा की जाए। एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि पुरुषों के लिए 24 एवं महिलाओं के लिए 11 बेड का रैन बसेरा तैयार किया गया है। पुरुष रैन बसेरे में जाली लगाई गई है तथा महिला रैन बसेरे में पार्टीशन कराया गया है। बताया कि मरीज के साथ आने वाले तीमारदार अपना आधार कार्ड जिस वार्ड में मरीज भर्ती होगा, वहां की चीफ मैट्रन के पास जमा करके बेड आवंटित करा लेंगे तथा वहीं से कंबल, चादर, तकिया आदि प्राप्त कर लेंगे। मरीज के डिस्चार्ज होने पर यह सभी सामान जमा करके अपना आधार कार्ड प्राप्त कर लेंगे। रैन बसेरे में पंखा कूलर की व्यवस्था भी की गई है तथा प्रतिदिन बेड की चादर भी बदली जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राम प्रकाश, डॉ. अंकित चतुर्वेदी, प्रधान सहायक रवींद्र, आनंद सिंह, चौकी प्रभारी सदर अस्पताल ललिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed