{"_id":"66edbd9575f37c8db10d092a","slug":"32-sacks-of-rice-and-12-bicycles-being-taken-to-nepal-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124362-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल ले जाए रहे 32 बोरी चावल व 12 साइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल ले जाए रहे 32 बोरी चावल व 12 साइकिल बरामद
Fri, 20 Sep 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
- एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी धनगढ़वा की टीम ने की कार्रवाई
- जांच टीम को देखते ही नेपाल की सीमा में भाग गए तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी धनगढ़वा की टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम नेपाल ले जाए जा रहे 35 बोरी चावल और 12 साइकिल बरामद किया। तस्कर जांच टीम को देखकर भाग निकले। बरामद चावल कानूनी औपचारिकता के बाद कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी धनगढ़वा को सूचना प्राप्त हुआ कि सीमा स्तंभ संख्या 546/1 के पास से चावल की अवैध तस्करी होने वाली है। जानकारी मिलते ही टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग साइकिल पर सामान लादे भारत से नेपाल सीमा की ओर आ रहे हैं। नाका दल ने नजदीक आने पर उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे साइकिल और सामान छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर नेपाल सीमा के अंदर भाग गए।
नाका दल ने साइकिलों को इकट्ठा किया और सामान को चेक किया तो 12 साइकिलों पर 35 बोरी चावल बरामद हुआ। इसके बाद नाका दल ने बरामद 35 बोरी चावल और 12 साइकिलों को जब्त कर सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया।