{"_id":"5b69d4a24f1c1b913e8b5b84","slug":"31533662370-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के बच्चों ने किया प्रदर्शन, लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय के बच्चों ने किया प्रदर्शन, लगाए आरोप
siddharthnagar
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय के बच्चों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर के बच्चों ने स्कूल में मानक के अनुरूप भोजन न देने और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्राचार्य के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। बच्चों ने यहां प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य के अड़ियल रवैये की वजह से उन्हें मानक के अनुरूप भोजन नहीं मिल रहा है। पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। दूषित पानी पीने से संक्रामक रोग का भय बना रहता है। विद्युत व्यवस्था भी समुचित नहीं है। जिससे अध्ययनरत करने में परेशानी होती है। बिजली के स्वीच बोर्ड जर्जर हो चुके हैं। टोटी में भी करंट उतरता है। शौचालय की साफ-सफाई नहीं होती है। बच्चों ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बाद भी प्राचार्य द्वारा समासयाओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विद्यालय के बच्चों ने अपनी मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्राचार्य से बात कर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन पर नितेश अग्रहरि, आनंद पांडेय, अजीत गुप्ता, आदर्श सोनी, प्रयाग, निखिल त्रिपाठी, आमिर सुहैल, अर्जुन पासवान, राम धीरज, पवन, प्रमोद, आकाश, हर्षित, कर्मराज, अशोक, शिखर, अभिषेक, आशुुतोष, विशाल, सूरज, सुंदर श्याम, राज गौरव, ध्रुव, शुभम, दीपेश, परमेश, अभिषेक, आकश, प्रमोद, वीरेन्द्र आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। उधर, प्राचार्य साधना शुक्ला का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले छात्र 11वीं कक्षा के हैं। इनका हाईस्कूल के छात्रों से कुछ विवाद हुआ था। इसके कारण इन्हें रोका गया था। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप असत्य व निराधार हैं।