फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3 pople decided to donate body

Siddharthnagar News: एक ही परिवार के तीन लोगों ने किया देह दान

Wed, 18 Oct 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
3 pople decided to donate body
मेडिकल कालेज के छात्रोंं की पढ़ाई के लिए एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपना शरीर को दान किया।
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने बुधवार को अपनी देह (शरीर) को दान किया। इससे पहले दो लोग देह दान कर चुके हैं।
मेडिकल कॉलेज में नौगढ़ ब्लॉक के बेलवा महदेवा गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने देहदान किया है। उन्हाेंने पंजीयन कराया है। अगर परिवार का सदस्य विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार करना चाहता है तो उन्हें शव से कुछ हड्डी को निकाल कर दे दिया जाएगा। देहदान करने वाले दो भाई व छोटे भाई की पत्नी हैं।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लाॅक के बेलवा महदेवा गांव निवासी 84 वर्षीय संत बहादुर सिंह, 73 वर्षीय दुष्यंत बहादुर सिंह व 72 वर्षीय कृष्णा श्रीनेत ने देह दान करने का संकल्प लिया। देहदान के समय तीनों के साथ इनके पुत्र भी आए थे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा, एनॉटामी विभाग के प्रोफेसर वेद प्रकाश एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हसमतुल्लाह ने देहदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र सौंपकर उनकी पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed