फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   260 Kishore Vaccinated

कैंप लगाकर किशोरों का हुआ टीकाकरण

Sat, 15 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
260 Kishore Vaccinated
260 किशोर-किशोरियों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/पकड़ी बाजार (सिद्धार्थनगर)। जिले में विभिन्न टीकाकरण शिविरों के माध्यम से किशोर व किशोरियों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान 260 किशोर-किशोरियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। डुमरियागंज में 80 किशोर-किशोरियों को जहां टीका लगाया गया वहीं, पकड़ी बाजार में 60 को टीका लगाया गया।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम गांव स्थित पंचायत भवन में शनिवार को कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया। टीकाकरण टीम ने 80 युवाओं का टीकाकरण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीरा देवी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए किशोर-किशोरियों का टीकाकरण कराया जा रहा है क्योंकि कोरोना के कारण देश और विदेश में काफी लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए, मास्क की अनिवार्यता और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। इस दौरान राम मूरत यादव, सचिव शेषदत्त मिश्रा, रोजगार सेवक सत्यप्रकाश सिंह, पंचायत सहायक सरोज मौर्य, आशा उषा देवी, अनीता देवी, सुमन आंगनबाड़ी विजय लक्ष्मी, नीलम देवी, सरिता, कृपाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी लाला में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 60 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया
भवानीगंज। क्षेत्र के राजेंद्र भारती इंटर कॉलेज में शनिवार को 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों को कैंप लगाकर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। कैंप में 70 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया। एएनएम शशि श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जनवरी से अभी तक 310 किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और गांव-गांव जाकर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह अभियान 20 जनवरी तक चलेगा। टीकाकरण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी, नेहा खरवार, पुष्पा देवी, ध्रुवचंद्र पांडेय व माता प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई।

सर्द मौसम में भी टीकाकरण के प्रति दिखा उत्साह
धोबहा। उसका ब्लॉक के अंतर्गत कोपिया गांव में शनिवार को किशोर- किशोरियों का कोरोना टीकाकरण किया गया। सर्द मौसम में 50 किशोर- किशोरियों ने टीकाकरण कराया। एएनएम सुधा गुप्ता, अनिल मिश्र, अभिषेक गुप्ता, किस्मती देवी ने टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed