फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   25 new nurses posted in district hospital

जिला अस्पताल में 25 नई नर्सें तैनात

Sun, 05 Dec 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
25 new nurses posted in district hospital
जिला अस्पताल में 25 नई नर्सें तैनात
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद सुुविधाएं बढने लगी हैं। 25 नई नर्सों को अस्पताल के विभिन्न वार्डों में तैनात किया गया है। माना जाता है कि इससे अस्पताल प्रशासन के साथ ही मरीजों को भी राहत मिलेगी।
जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के कम होने के कारण संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों का समय पर उपचार नहीं हो पाता था। साथ ही एक ही स्टाफ को कई शिफ्ट की ड्यूटी करनी पड़ती थी। इससे कई समस्याएं होती थीं। वहीं अकसर इलाज में लापरवाही के भी आरोप लगते थे। मानक के अनुसार, जिला अस्पताल में 160 नर्स तैनात होने चाहिए। मगर कई वर्ष से इनकी संख्या 10 से कम है। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

कारण एक नर्स के भरोसे पूरे वार्ड की जिम्मेदारी होने के कारण समय से हर मरीज तक नहीं पहुंच पाती थी। मगर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल के संबंद्ध होने के कारण धीरे-धीरे व्यवस्था बदल रही है। हाल ही में 25 नर्सेज की नई तैनाती मिली है। उन्हें जिला अस्पताल के विभिन्न वार्ड में तैनात किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इनकी तैनाती होने से मरीजों को इलाज में सुविधा हो जाएगी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि 25 नर्सेज की तैनाती हुई है। उन्हें जिला अस्पताल और एमसीएच विंग में जरूरत के हिसाब से ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed