{"_id":"64e3a56e353cb8d2150fe9c8","slug":"24-children-marked-for-operation-in-the-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3335-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिविर में 24 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिविर में 24 बच्चे ऑपरेशन के लिए चिह्नित
Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। कटे होंठ और तालू वाले बच्चे खिलखिलाकर मुस्कुरा सकेंगे। बच्चों की इस जन्मजात विकृति को दूर करने को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व स्माइल ट्रेन संस्था हेल्थ सिटी हॉस्पिटल की ओर से सोमवार को सीएचसी इटवा में निःशुल्क पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें इटवा, डुमरियागंज, भनवापुर, खुनियांव ब्लॉक के 29 बच्चों का पंजीकरण किया गया। जांच के बाद 24 बच्चों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि सभी चिन्हित बच्चों का संपूर्ण इलाज हेल्थ सिटी हॉस्पिटल लखनऊ में स्माइल ट्रेन संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व प्लास्टिक सर्जन डॉ. वैभव खन्ना व डॉ. आदर्श कुमार की ओर से निशुल्क किया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि जिले के ऐसे जन्मजात विकृतियों वाले मरीज अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से लाभान्वित हों, इसके लिए शिविर का आयोजन ब्लॉकों में भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बांसी, मिठवल, खेसरहा व जोगिया के मरीजों का पंजीकरण हेल्थ वेलनेस सेंटर सूपाराजा बांसी में 22 अगस्त, बर्डपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़ के मरीजों का सीएचसी बर्डपुर में 23 अगस्त, नौगढ़, उस्का, लोटन के मरीजों का अचल प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर में 24 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक व शहरी क्षेत्र के छूटे हुए मरीजों का पंजीकरण अचल प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सिद्धार्थनगर में 25 व 26 अगस्त की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।