{"_id":"67deff252ec3878f8e072ffd","slug":"23-crores-will-be-spent-on-the-development-of-his-area-panchayat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134487-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 23 करोड़ से होगा उसका क्षेत्र पंचायत का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 23 करोड़ से होगा उसका क्षेत्र पंचायत का विकास
विज्ञापन
- उसका ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख ललावती चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें कहा विभिन्न विकास कार्यों के लिए सर्वसम्मति से 22 करोड़ 99 लाख रुपये का बजट पारित हुआ है। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि हुई।
इसके बाद शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, पशु चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, निशुल्क बोरिंग योजना, राज्यवित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग के कार्यों का अनुमोदन एवं 2025-26 की कार्ययोजना पर विचार, मनरेगा योजना में ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत के वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर विचार सहित कुल 16 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के जिम्मेदारों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख ललावती चौहान ने कहा कि पूरे विकास खंड के सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे है। विकास से अछूते क्षेत्र के सदस्य अपनी कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे वहां भी विकास कार्य हो सके। चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार पंचायतों के विकास के लिए पर्याप्त साधन एवं सुविधाएं मुहैया कराया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, बीईओ ओमप्रकाश मिश्र, सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह, मुरारी सिंह, राम सुरेश चौहान, राम भरोस चौहान, श्रीश प्रताप यादव, सुरेंद्र पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।