{"_id":"67bcaa1e3b606aae3d010086","slug":"22-programs-will-be-organized-on-the-occasion-of-womens-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-133004-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला दिवस के अवसर पर 22 कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला दिवस के अवसर पर 22 कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में महिला दिवस के अवसर पर 22 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसके लिए राजभवन से पत्र भी जारी किया गया है।
कुलसचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता की तरह 22 प्रतियोगिताएं कराई जानी हैं। भाषण प्रतियोगिता में दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों है, कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पर कार्यक्रम करना है।
जबकि नाट्य प्रस्तुति में अहिल्या बाई होलकर, द्रौपदी वस्त्र हरण, श्रवण कुमार की अपने माता पिता के प्रति भक्ति, भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश, राम वनवास, भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग जिले में महाविद्यालयों को केंद्र भी बनाया गया है। संवाद