{"_id":"5b8d756442c79246773ebf63","slug":"21535997284-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी के आवासों की होगी जांच, टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी के आवासों की होगी जांच, टीम गठित
siddharthnagar
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत निर्मित एक हजार आवासों की जांच होगी। जांच में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों को बेदखल करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू की ओर से जारी पत्र के मुताबिक जिला मुख्यालय के अशोक मार्ग के पास निर्मित कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना अंतर्गत 84 ब्लाकों के समस्त 1000 आवासों में अधिकृत आवंटियों के अलावा अनाधिकृत रूप से गैर आवंटी लोगों के रहने की शिकायत के समाधान के लिए समस्त आवासों के लिए अभिलेखीय एवं स्थलीय जांच कर 4 बिंदुओं पर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। लेकिन दो माह बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो सका। जिलाधिकारी ने जांच टीम में शामिल उपजिलाधिकारी सदर, परियोजना अधिकारी डूडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर से 10 सितंबर तक जांच रिपोर्ट देने की हिदायत दी है। बताते चले कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर गलत आवंटन पाए जाने पर अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।