फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   3614 ने छोड़ दी परीक्षा, नकल करते हुए एक रस्टिकेट

3614 ने छोड़ दी परीक्षा, नकल करते हुए एक रस्टिकेट

Tue, 13 Feb 2018 11:03 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 13 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
3614 ने छोड़ दी परीक्षा, नकल करते हुए एक रस्टिकेट
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रथम पाली में इंटर कृषि, वनस्पति व गृह विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र व हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3614 अनुपस्थित रहे। इस दौरान खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज डुमरियागंज में एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में रस्टिकेट कर दिया गया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के लिए सचल दस्ते लगातार भ्रमण करते रहे। बीएसए के नेतृत्व वाली टीम ने जांच के दौरान एक परीक्षार्थी को कॉपी में नोट नत्थी करते पकड़ा। क्षमा याचना के बाद उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे इंटर कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र में कुल 347 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 317 शामिल हुए और 30 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर गृहविज्ञान में द्वितीय प्रश्र पत्र में 2476 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2114 शामिल हुए और 362 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। हाईस्कूल गणित में 21506 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 18311 शामिल हुए और 3195 ने परीक्षा छोड़ी। इसी तरह हाईस्कूल प्रारंभिक गणित की परीक्षा में 281 पंजीकृत थे। इसमें 254 शामिल हुए और 27 ने परीक्षा छोड़ दी। कंट्रोल रूम के अनुसार डुमरियागंज के खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज में सुबह प्रथम पाली हाईस्कूल की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करने के आरोप में एक छात्र को रस्टिकेट कर दिया गया। डीआईओएस डॉ.राजबहादुर मौर्य ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराए जाने को लेकर केंद्रों का भ्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कॉपी में नत्थी मिला दो सौ का नोट
बर्डपुर। लोटन के कल्पनाथ इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को बीएसए मनीराम सिंह के नेतृत्व वाले सचल दल ने निरीक्षण किया। यहां चेकिंग में उन्हें एक परीक्षार्थी के कॉपी में दो सौ रुपये का नोट नत्थी मिला। परीक्षार्थी को फटकार लगाई और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी। टीम में हरिमोहन सिंह, अभय श्रीवास्तव, संध्या त्रिपाठी व नीतू राज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed