{"_id":"59d902b34f1c1b7a548b631c","slug":"201507394227-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा ने जीती प्रतियोगिता
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। बीआरसी परिसर में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र 10 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने प्रोजेक्ट निर्माण व प्रस्तुतीकरण किया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा, पिपरसन, बर्डपुर व सूर्यकुड़िया की टीमें शामिल हुईं। विभिन्न आठ उपविषयों के अंतर्गत प्रोजेक्ट का शीर्षक चयनित कर उस पर कार्य करना था। टीमों ने आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, पोषण विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किया। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल में बीईओ गोपाल मिश्र, प्रधानाचार्य प्ले-वे स्कूल संजय मिश्र व सह समन्वयक शैलेंद्र मिश्र रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर को द्वितीय व सूर्यकुड़िया को तृतीय स्थान मिला।
बीईओ गोपाल मिश्र ने कहा कि विजयी टीम 10 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। संचालन सह समन्वयक अंशुमान सिंह ने किया। इस दौरान महेश कुमार, सरिता अंबेडकर, रेनू यादव, आरती सिंह, अंबरीश श्रीवास्तव, सरगम, सौरभ, कृष्णमोहन, संजना आदि मौजूद रहे।