{"_id":"653426a514f462c7b60fc5fc","slug":"2-injured-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7002-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी
Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सुरही पर बने पुल पर शनिवार को बाइक में कार की टक्कर लगने से मेडिकल कॉलेज दवा लाने जा रहे दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों का इलाज सीएचसी शोहरतगढ़ में कर उन्हें उनके घर भेज दिया गया है।
बलरामपुर जिले के पचपेड़वा के रहने वाले पवन चौधरी (37) व विनोद चौधरी (40) जिला मुख्यालय पर स्थित मेडिकल कॉलेज में दवा लाने बाइक से शनिवार को जा रहे थे। वे एनएच पर स्थित सुरही नाले के पहले सरयू नहर के पुल पर पहुंचे तो पुल के पूर्वी छोर पर हुए गड्ढे के कारण दो गड्ढों से अपने वाहन को बचाने के लिए सामने से आ रही कार से उनके बाइक की टक्कर हो गई। जब तक कोई वहां पहुंचता तबतक चालक कार लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर दोनों घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां इलाज के बाद दोनों के परिजन उन्हें अपने घर लेते गए। संवाद