{"_id":"59a4451c4f1c1bdb018b45b2","slug":"191503937820-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढग़्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे मंडलायुक्त, सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढग़्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे मंडलायुक्त, सुनी शिकायतें
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्य का जायजा लेने मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह सोमवार को जिले में पहुंचे। उसका व शोहरतगढ़ ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों से जानकारी ली। राहत सामग्री वितरण में पारदर्शिता व गुणवत्ता पर पूछताछ भी की। उन्होंने मातहतों को युद्धस्तर पर राहत कार्य वितरण की हिदायत दी। सर्वे कर लोगों के नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
मंडलायुक्त सर्वप्रथम सोहांस रोड पर बाढ़ से प्रभावित गांव नगवां, करछुलिया, फुलवरिया के लोगों से मिले। फिर नगर पंचायत क्षेत्र के रेहरवा पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकार की तरफ से मिले मदद के बारे में जानकारी ली। कहा कि बाढ़ का पानी कम हो गया है लेकिन स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने में वक्त लगेगा, ऐसे में शासन से निर्धारित सहायता प्रभावित व्यक्ति को मिल जानी चाहिए। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए। इसके उपरांत उन्होंने बाढग़्रस्त मैनखाही गांव का मुआयना किया। इस दौरान डीआईजी राकेश साहू, डीएम कुड़ाल सिल्कू, एसडीएम महेंद्र कुमार, चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख राजमती लोधी, प्रतिनिधि दयाराम लोधी, शिवप्रसाद, गिरीश त्रिपाठी, पंकज सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद तहसील शोहरतगढ़ के अंतर्गत ग्राम धनगढ़िया में बाढ़ प्रभावित परिवार के सदस्यों से राहत सामग्री वितरण के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार ग्राम मिझुनिया व पुरैना में भी बाढ़ प्रभावित लोगों से खाद्यान्न वितरण के संबंध में पूछताछ की। धनगढ़िया में कुल 299 व मिझुनिया में 108 बाढ़ प्रभावित परिवारों व पुरैना में 135 बाढ़ प्रभावित परिवारों में खाद्यान्न राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर डीआईजी राकेश चंद्र साहू, डीएम कुणाल सिल्कू, एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार, शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह, एएसपी अरविंद मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।