फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नोडल अधिकारी ने जमीनी हकीकत का लिया जायजा

नोडल अधिकारी ने जमीनी हकीकत का लिया जायजा

Tue, 11 Sep 2018 11:18 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 11 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने जमीनी हकीकत का लिया जायजा
लोटन में चौपाल के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते नोडल अिध्ाकारी । - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/लोटन। जिले के नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने जेई/एईएस प्रभावित नौगढ़ ब्लॉक ग्राम मधुकरपुर का मंगलवार को निरीक्षण किया। पूछने पर सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि इस वर्ष इंसेफेलाइटिस का कोई भी मरीज नहीं आया। इससे बचने के लिए लोगों को समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद नोडल अधिकारी ने पालिका क्षेत्र की मलिन बस्ती सरोजिनी नगर पहुंचे। यहां सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यापक ने बताया कि स्कूल में पीने योग्य पानी की व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने जल निगम के अधिकारियों ने व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। प्राथमिक विद्यालय बेलसड़ में गंदगी मिलने पर ईओ को सफाई व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के बाद लोटन में प्रधानमंत्री आवास के मॉडल का उद्घाटन कर कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ महावीर सिंह से मनरेगा, पौधरोपड़, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि की जानकारी ली। सांसद आदर्श ग्राम लोटन में आयोजित चौपाल में लोगों की शिकायतें सुनने के बाद उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ हर्षिता माथुर, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, डीएसओ दिनेश प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, प्रधान अमरावती देवी, अखिलेश सिंह, विकास सिंह, रामसूरत, शिवनाथ यादव, पार्वती देवी, तारा राय, नीतू सिंह, पुनीता कसौधन, उमेश सिंह, हजारीलाल , शोभा सहानी, संतराम, कृष्णकांत, रामनयन, दयाराम गुप्ता के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



डीपीओ की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
सिद्धार्थनगर। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में पोषण समिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजीव सिंह पर कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा में पाया गया कि तीन माह से कुपोषण की स्थिति की प्रगति एक ही दर्शाई गई है। उन्होंने डीपीओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाकर योजनाओं की अपेक्षित प्रगति में तेजी लाएं। सीमएओ व सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि जो बच्चे अतिकुपोषित हो उन्हें बाल चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराकर अपेक्षित सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed