{"_id":"60db4e3d8ebc3ecbfb228d8d","slug":"18-personnel-absent-including-four-doctors-siddharthnagar-news-gkp4000060182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डॉक्टर सहित 18 कर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डॉक्टर सहित 18 कर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार डॉक्टर सहित 18 कर्मी गैरहाजिर
बीसीपीएम कार्यालय पाया गया बंद
सीएमओ ने किया लोटन सीएचसी का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने मंगलवार को लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। चार डॉक्टर सहित 18 कर्मी अनुपस्थित मिले और बीसीपीएम कार्यालय बंद पाया गया। इस सीएमओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं अस्पताल में गंदगी देखकर भड़क उठे और सफाई पर विशेष देने का निर्देश दिया।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी मंगलवार को सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पहुंच गए। उनके पहुंचते ही मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने गंदगी को देखकर काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि स्वीपर को साढ़े सात बजे आना चाहिए। जिससे मरीजों के आने से पहले साफ-सफाई सुचारू रूप से हो सके। अस्पताल के खिड़कियों पर लगे मकड़ी के जाले को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वीपर रामदरश के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश द्विवेदी व विवेक श्रीवास्तव के उपस्थित नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इसके बाद ऊपरी तल पर वीसीपीएम के कक्ष में पहुंचे तो देखा कोई कर्मी मौजूद नहीं था। बीसीपीएम सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने को कहा। कुछ कर्मचारियों के समय से उपस्थित नहीं होने से वेतन रोकने को कहा। सीएमओ के निरीक्षण में चार डॉक्टर और 18 कर्मी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी, डॉ. मनोज जायसवाल, डॉ. राम आशीष यादव आदि मौजूद रहे।