फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   173 absent in Inter History subject exam

Siddharthnagar News: इतिहास विषय की परीक्षा में 173 अनुपस्थित

Fri, 03 Mar 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
173 absent in Inter History subject exam
मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया में परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार सुबह 8:00 से 11:15 बजे तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा हुई। इंटर इतिहास विषय की परीक्षा में 173 अनुपस्थित रहे। इसमें सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा में 2117 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 148 ने परीक्षा छोड़ दी। मराठी विषय की परीक्षा में बच्चा था, जो अनुपस्थित रहा। कन्नड़ में एक परीक्षार्थी था, जिसने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार सुबह ही इंटर की सिलाई और शिल्प विषय में चार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें एक ने परीक्षा छोड़ दी। परिधान और साज सज्जा विषय में 61 परीक्षार्थी थे, इसमें एक ने परीक्षा छोड़ दी। बेकिंग विषय में 13 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें एक ने परीक्षा छोड़ दी। रेडियो एवं कलर टेलीविजन विषय में 56 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें तीन ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटर इतिहास विषय की परीक्षा में 1809 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 173 अनुपस्थित रहे। कृषि भौतिक एवं जलवायु विषय में 136 पंजीकृत थे। इसमें 13 अनुपस्थित रहे। कृषि जन्तु विज्ञान में 100 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षा में शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की जांच की गई। कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed