फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 nations will fetch the status of SC SP

17 जातियों को एससी का दर्जा दिलाएगी सपा

Tue, 19 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
17 nations will fetch the status of SC SP
मीडिया से मुखातिब होते मत्स्य राज्य मंत्री डॉ. राजपाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश के मत्स्य पालन राज्य मंत्री डा.राजपाल कश्यप ने बिंद, निषाद समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने पर सरकार को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस संबन्ध में प्रस्ताव केन्द्र को प्रेषित कर दिया है। केन्द्र सरकार मामले में देरी कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में डा.कश्यप ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से किए सारे वादे पूरे किए हैं। कन्या विद्या धन, लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता सहित नौजवान, किसान, व्यापारी हर वर्ग के हित में काम किया है।
विज्ञापन

जनता खुद इसे महसूस कर रही है, जबकि केन्द्र सरकार अपना कोई वादा निभाना में नाकाम है। न तो काला धन वापस लाने की कोई प्रक्रिया सिरे चढ़ पाई है और न ही महंगाई, भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कड़े कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष के कार्यकाल में ही जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। कहा कि सपा प्रदेश के चौतरफा विकास को कटिबद्ध है। इसी मंशा से इस पिछड़े जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। प्रदेश में लगातार हो रहे विकास को जनता महसूस कर रही है।
विधानसभा चुनाव में पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर ही जनता के बीच जाएगी और पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। इससे पहले राज्य मंत्री ने कपिलवस्तु स्थित पिपरहवा स्तूप जाकर दर्शन-पूजन किया।

निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी का भी अवलोकन किया। वार्ता के दौरान उन1के साथ सदर विधायक विजय पासवान, अंबिकेश श्रीवास्तव, अनुराग जायसवाल, जोखन चौधरी, सौरभ दुबे, अनुराग श्रीवास्तव, चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed