{"_id":"602ffd1f8ebc3ee94d3c9fde","slug":"1673-warriors-take-second-dose-of-kovid-vaccine-siddharthnagar-news-gkp3854083104","type":"story","status":"publish","title_hn":"1673 योद्धाओं ने कोविड टीके की ली दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1673 योद्धाओं ने कोविड टीके की ली दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1673 योद्धाओं ने कोविड टीके की ली दूसरी डोज
सिद्धार्थनगर। कोरोना टीका के लिए चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिले भर में 1673 योद्धाओं ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। आठ केंद्रों पर 17 सेशन के जरिए आयोजित टीकाकरण में 1730 चयनित लोगों को टीके की दूसरी डोज देने के लिए बुलाया गया था।
फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए चल रहे अभियान में पहली डोज लगवाने वाले फ्रंटलाइन के कर्मियों को शुक्रवार को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इस दौरान 1730 लोगों को जिले के आठ केंद्रों पर टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इन केंद्रों पर सुबह से शाम तक टीमों ने 17 सेशन टीकाकरण किया। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को आठ केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन हुआ। दिन भर के टीकाकरण में 97 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कोविड का टीका लगवाया।