फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली के लिए ग्रामीणों ने पावर हाउस को घेरा

बिजली के लिए ग्रामीणों ने पावर हाउस को घेरा

Mon, 24 Jun 2019 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली के लिए ग्रामीणों ने पावर हाउस को घेरा
शहर में विजली न मिलने से प्रदर्शन करते भीमापार के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बिजली की किल्लत झेल रहे भीमापार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को सोमवार को गुस्सा फुट पड़ा। मुख्यालय स्थित बिजली निगम के पावर हाउस को ग्रामीणों ने घेर कर बिजली की मांग के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले एक माह से बिजली व्यवस्था प्रभावित है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। एक्सईन के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन

नगर से सटे ग्राम पंचायत भीमापार, उसके टोला बलुरी और बलुरी पूरब गांव में आए दिन किसी न किसी कारण से बिजली व्यवस्था ठप रहती है। ग्रामीण मामले को लेकर जब विभागीय अधिकारियों से संपर्क किए तो हर बार आश्वासन ही मिला। करीब एक माह से बिजली की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों को गुस्सा सोमवार को फुट गया और वह मुख्यालय स्थित बिजली निगम के पावर हाउस पर धमक पड़े। ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव ने कहा कि तीनों टोले की आबादी दो हजार के आसपास होगी। इस गर्मी में लोकल फाल्ट के चलते आए दिन बिजली खराब हो रही है।
विज्ञापन

बिजली खराब होने के बाद जब जिम्मेदारों को अवगत कराया जाता है तो केवल आश्वासन मिलता है। पिछले एक माह से इस भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत को झेल रहे हैं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार गांव तक नहीं पहुंचा। कई बार संपर्क भी किया गया। बिजली निगम के कर्मियों के इस रवैए से बहुत परेशानी हो रही है। अब अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। मौके पर पहुंचे एक्सईन के समझाने और 15 दिन के भीतर बिजली व्यवस्था सही कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। इस दौरान बीडीसी अमित कुमार, मनोज, उत्तमा, श्यामा, कलावती, सुंदरी, नेवाती, राधिका, बिमला, खैरूनिशा, घिरौना सहित अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण आए थे। उनकी समस्या को सुना गया और निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली गिरी, आधा दर्जन वार्डों की बिजली रही गुल
बांसी। रविवार देर शाम नगर के गौतमबुद्ध नगर वार्ड में एक घर पर बिजली गिर जाने से जहां मोहल्ले के एक दर्जन घरों का बिजली का सामान जल गया वहीं, आधा दर्जन वार्डों की बिजली पूरी रात बाधित रही। इससे हजारों का नुकसान हुआ और लोगों को इस गर्मी में दिक्कत हुई। सोमवार दोपहर में बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बांसी नगर पालिका क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर वार्ड में बारिश के साथ अनीस अहमद के मकान पर बिजली गिर गई जिससे मकान का किनारा व दीवार क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के एक दर्जन घरों का केबिल, वायरिंग व घरों में लगा टीवी, फ्रीज, एसी सहित सभी बिजली के उपकरण जल गए। कई जगह फाल्ट हो जाने से गौतमबुद्ध नगर, पंतनगर, राप्ती नगर, शास्त्री नगर, शंकरनगर, अकबरनगर, श्याम नगर व राजेन्द्र नगर वार्ड की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। इस संबंध में बांसी विद्युत निगम के अवर अभियंता गणेश मिश्र ने बताया कि बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed