{"_id":"5ceec083bdec22076b5f062b","slug":"1559150771918-21-06-siddharthnagar-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सृजन पांडेय बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सृजन पांडेय बने लेफ्टिनेंट
Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सृजन पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम पड़रिया निवासी सृजन पांडेय (20) पुत्र परमात्मा का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के लिए हुआ है। 12वीं के बाद से ही सृजन ने सेना में जाने की ठान ली। परीक्षा देने के बाद जब चयन नहीं हुआ तो वे बीटेक करने लगे। एसआरएम यूनीवर्सिटी चेन्नई से बीटेक (मैकेनिकल) से करने के बाद कैंपस प्लेसमेंट में वेदांता ग्रुप ने आठ लाख रुपये का ऑफर दिया, सेना में जाने की इच्छा के चलते इसे भी सृजन ने छोड़ दिया। इस बीच एयर फोर्स, नेवी के लिए भी उनका चयन हुआ, पर वे थल सेना में ही जाना चाहते थे। एसएसबी (सर्विस सलेक्शन बोर्ड) में 30 अप्रैल से सात मई तक चले साक्षात्कार के बाद सेना की अखिल भारतीय मेरिट में उन्हेें दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस आधार उनका चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। सृजन बताते हैं कि इंडियन आर्मी में जाना उनका जुनून था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता पिता को दिया है।
विज्ञापन