फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एक लाख किसानों को जल्द मिलेगी सम्मान राशि

एक लाख किसानों को जल्द मिलेगी सम्मान राशि

Tue, 28 May 2019 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
एक लाख किसानों को जल्द मिलेगी सम्मान राशि
Rupee Shimla
सिद्धार्थनगर। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक बार फिर किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान राशि दिए जाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही एक लाख किसानों को सम्मान राशि मिलेगी। कृषि विभाग अपने स्तर से कागजात की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही रिपोर्ट भी भेज चुका है। वहीं, छूटे हुए पात्र किसानों को चिह्नित करके उनके कागजात की सारी प्रक्रिया 15 जून तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को आर्थिक लाभ के रूप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि वितरण किए जाने की योजना शुरू की थी। योजना का लाभ देने के लिए किसानों की श्रेणी बनाई गई थी। दायरे में आने वाले किसानों को तीन किस्तों में छह हजार रुपये खाते के माध्यम से भेजा जाना था। चुनाव से पहले कुछ किसानों को पहली किस्त के रूप में दो हजार और दूसरे किस्त के रूप में दो हजार दे चुकी है। लेकिन इस बीच आचार संहिता लागू हो गई और किसानों की राशि अटक गई। लेकिन सरकार बनने के बाद एक बार फिर कागजी कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत करीब एक लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एक लाख से अधिक किसानों के कागजात की जांच करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजा जा चुका है। इस बार उनके खाते में रुपये आएंगे।
विज्ञापन


एक लाख किसानों को जल्द सम्मान राशि मिलने की उम्मीद
कृषि विभाग की माने तो एक लाख से अधिक किसानों के कागजी काम पूरा करके रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर किसानों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि यह राशि 15 जून तक किसानों के खाते में आ सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों पर भी रहेगा ध्यान
सरकार उन किसानों पर भी ध्यान देगी, जिन किसानों की राशि किन्हीं कारणों से बैंक खाते से वापस आ गई है। हालांकि विभाग के पास अभी तक ऐसे किसानों की संख्या नहीं है। लेकिन विभाग यह मानकर चल रहा है कि जिन किसानों के खाते में राशि नहीं आई है, उनका पूरा डिटेल फिर से भेजा जाएगा।


2 लाख 74 हजार किसान किए हैं आवदेन
विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि के लिए दो लाख 74 हजार किसानों का आवदेन हुआ है। इसमें 30 प्रतिशत यानी लगभग 75 हजार किसानों को पहली किस्त में सम्मान राशि एक व दो किस्तों में मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed