फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को दी जाएगी विधिक जानकारी

घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को दी जाएगी विधिक जानकारी

Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को दी जाएगी विधिक जानकारी
फोटो- 68
विज्ञापन

‘डोर-टू-डोर देंगे विधिक जानकारी’
18 नवंबर तक चलेगा गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान
नुक्कड़ नाटक के जरिए भी दी जाएगी निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। असहाय व गरीबों को सुलभता से न्याय दिलाने के उद्देश्य से विधिक जानकारी देने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत टीम में शामिल सदस्य अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों पर जागरूक करने के साथ ही निशुल्क कानूनी सलाह भी देंगे।
यह बात जनपद सत्र एवं न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता ने कही। वह बुधवार को जनपद न्यायालय के सभाकक्ष में डोर-टू-डोर कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 18 नवंबर तक पूरे जिले में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत टीम में शामिल सदस्य गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को कानून के बारे में जागरूक करेंगे, साथ छोटे-छोटे विवादों को आपसी समन्वय व समझौते के आधार पर निपटाने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके साथ ही टीम में शामिल डीएम, एसपी, सीएमओ समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, समाजसेवी, निशुल्क सलाह देने वाले अधिवक्ताओं के साथ ही ग्राम स्तर पर तैनात कर्मचारियों, लेखपालों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत गांवों में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अपर जिला जज रोहित रघुवंशी, सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव श्रीमती ज्योति, न्यायाधीश सुनील कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्पिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed