{"_id":"68598e6d8ebc97bc9f0d5cf5","slug":"15-days-pay-deducted-for-underpayment-of-maternity-security-scheme-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-139878-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जननी सुरक्षा योजना का भुगतान कम होने पर कटा 15 दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जननी सुरक्षा योजना का भुगतान कम होने पर कटा 15 दिन का वेतन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने समस्त एमओआईसी को निर्देश देते हुए कहा कि एनबीएसयू को क्रियाशील कराएं। सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध होने चाहिए।
सीसीटीवी कैमरे की रिकाॅर्डिंग 14 दिन की उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान डीएम ने इटवा, शोहरतगढ़ एवं डुमरियागंज का जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित बैम का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि एफबीएनसी पोर्ट पर भर्ती बच्चों का सही डाटा फीड कराएं। सीएमओ को माॅनिटरिंग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मेडिकल काॅलेज का 15 दिन पर निरीक्षण करें।
विज्ञापन
शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु दर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त सीएचसी व पीएचसी के एमओआईसी द्वारा डेथ ऑडिट की सही रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिन एमओआईसी प्रगति कम है उनकी ऑडिट रिपोर्ट पूर्ण होने के बाद वेतन आहरित करने का निर्देश दिया। 27 जून तक 30 प्रतिशत रिपोर्ट होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो आशा काम नहीं कर रही हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएग। जुलाई से बीएचएनडी दिवस बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों पर आयोजित किए जाएं। अच्छा कार्य करने वाली आशाओं काे सम्मानित करें।
मेडिकल काॅलेज में सर्जरी, गायनी, एनबीएसयू, वार रूम, मातृ शिशु मृत्यु रिपोर्ट, एनआरसी व अन्य विभागों का 15 दिन में प्रगति का प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने हेतु प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में प्रस्तुत करें। इसके साथ ही एमओआईसी का भी प्रजेंटेशन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आरसीएच पोर्टल पर सही डाटा फीड कराएं, डाटा फीडिंग में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनावाएं। इसके अलावा एएनसी, एचआरपी, आभा आई-डी, टीकाकरण अभियान आदि की समीक्षा की गई। काम न करने वाले डाॅक्टर, सीएचओ, आशा व एएनएम को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चैरसिया, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ. राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एके झा, जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. एमएम त्रिपाठी, डैम राजेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।