{"_id":"59d901c34f1c1bcc538b639b","slug":"141507393987-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में छत से गिरकर पॉलीटेक्निक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में छत से गिरकर पॉलीटेक्निक के छात्र की मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। नगर से सटे एक निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र की शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में छत से गिरकर मौत हो गई। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
महराजगंज के कोल्हुई थाना अंतर्गत बेलवा बुजुर्ग गांव निवासी कमलेश्वर सिंह का पुत्र ओंकार सिंह (20) नगर से सटे निजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बांसी-धानी मार्ग पर कॉलेज से सटे राप्ती नगर मोहल्ले के पास किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार की रात वह पास में ही किराए के मकान में रह रहे अपने साथियों के कमरे पर गया था। दोस्तों के मुताबकि रात में दावत के बाद बिजली न होने से सभी छत पर ही सो गए। देर रात बिजली आने पर अन्य साथी नीचे चला आया, जबकि ओंकार छत पर ही सोया रहा। सुबह छह बजे एक साथी छत पर गया तो ओंकार छत से नीचे मृत पड़ा मिला। मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस व परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
साथी की मौत से क्षुब्ध छात्रों ने लगाया जाम
बांसी (सिद्धार्थनगर)। साथी की मौत से नाराज पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे रोडवेज चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क के बीचो-बीच बैठे छात्रों ने कॉलेज के पास से अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। जाम से करीब एक घंटे तक बांसी-नौगढ़ मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के काफी मान-मनौवल के बाद जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि कॉलेज के पास शराब की दुकान से माहौल बिगड़ रहा है। आसानी से शराब उपलब्ध होने से युवा इसके आदी हो रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान बंद कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने मौके पर पुलिस को भेजकर शराब की दुकान बंद कराया और दो कांस्टेबल की ड्यूटी भी लगाई। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। जाम लगाने वालों में नीरज पांडेय, राजन यादव, कलराज सिंह, हिमांशु, राहुल आदि शामिल रहे।