{"_id":"5c853fe6bdec2214422f9dab","slug":"131552236518-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल कटा, 132 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल कटा, 132 गांव की बिजली गुल
Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
brijesh kumar
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: brijesh kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
electricity
सोहांस बाजार। गुरुवार रात से ही लोटन ब्लॉक के लगभग 132 गांवों की बिजली गुल है। इससे ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन निगम तीन दिनों से केबल नहीं जोड़ पा रहा है। ग्रामीणों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार छेरियाकाछा पावर हाउस से लोटन ब्लॉक के 120 गांव और सोहांस क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों को बिजली मिलती है। गुरुवार रात से लोटन ब्लॉक सहित सोहांस क्षेत्र के ग्रामीण रात को अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। देवपुर मस्जिदिया, करुआवल, कौलपुर ग्रांट मैनहवा, भिटपरा, पंडितपुर, भगता, सहिला, दहला, महनाग, भेलौजी, परसौना, बड़हरा, नेतवर, धरमौली, लोटन कस्बा, पन्नी, मुड़ली, रामनगर, रासीआवल, गदहमरवा, बरदाड़ बरगदही, खखरा खुर्द, सैनुआ, सोतियाड़ाड़ी, महुआघाट, परसपुर, मुड़िला, कटहा, इमिलिहा, सबुनिहा, रमपुरवा, सिहोरवा, मल्लाहडीह, तुलसीपुर आदि गांवों के लोगों ने बताया कि निगम की लापरवाही से परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि पिछले तीन दिनों से बिजली न मिलने की शिकायत की जा रही है, लेकिन निगमग ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थिति ऐसी है कि मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है। लोटन फीडर के जेई चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पकड़ी-उसका के बीच रेलवे क्रॉसिंग के निकट मेन आपूर्ति की केबल कटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद ने बताया कि केबल की मरम्मत कराई जा रही है। उम्मीद है कि रविवार रात तक बिजली आपूर्ति शुरू हो जाए।