{"_id":"5b9011c8867a557ed4316850","slug":"131536168392-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे भाई जिंदगी के लिए हेलमेट व सीटबेल्ट लगा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे भाई जिंदगी के लिए हेलमेट व सीटबेल्ट लगा लो
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-56,57
‘अरे भाई, अपनी जिंदगी के लिए तो पहनो हेलमेट’
विशेष अभियान के तहत एएसपी ने की वाहनों की चेकिंग
28 वाहनों से 4200 रुपये वसूला जुर्माना, चार का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। क्यों हेलमेट नहीं पहने हो? चार पहिया वाहन चला रहे हो और सीटबेल्ट भी नहीं बांधे हो! अरे भाई जिंदगी की तो परवाह करो। ये बातें बुधवार को साड़ी तिराहे पर विशेष चेकिंग में एएसपी वाहन चालकों से कहते हुए दिखे। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना कागजात के वाहन चलाने वाले 28 वाहनों से 4200 रुपये जुर्माना वसूला।
बुधवार को नगर से सटे साड़ी तिराहे पर साढ़े 12 बजे एएसपी मुन्ना लाल सिंह पहुंचे। इसके बाद वह दौड़-दौड़कर बाइक व चार पहिया वाहन को रोकने लगे। जो बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था, उसका जुर्माना काटा और यही कहते रहे कि अरे भाई अपनी जिंदगी के लिए तो हेलमेट पहनो जिससे हादसा होने के बाद सिर में चोट न आए। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करो नहीं तो हर बार जुर्माना लगेगा। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। चेकिंग में 28 वाहनों से 4200 रुपये जुर्माना व वसूला गया। एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने बताया कि माह के हर बुधवार को हेलमेट व सीटबेल्ट चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नियमित चलेगा। बिना हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।