{"_id":"59a2f6694f1c1b6c768b473b","slug":"131503852137-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित गांवों में रोगों से लड़ने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित गांवों में रोगों से लड़ने की तैयारी शुरू
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बाढ़ का पानी घटने के बाद प्रभावित क्षेत्र में फैलने वाली बीमारियों पर रोकथाम में प्रशासन जुट गया है। कुल 671 बाढ़ प्रभावित गांवों में युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा। प्रशासन ने रविवार को चिकित्सक, पशु चिकित्सक व सफाई कर्मचारियों की तीन टीम का गठन किया। प्रत्येक टीम को वाहन उपलब्ध कराया। सीएमओ आफिस में कंट्रोल रूम स्थापित किया। रोस्टर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया।
डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है। पानी हटने के बाद बीमारियां फैल सकती है। इसलिए इन गांवों व क्षेत्र में सफाई कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। बाढ़ प्रभावित ग्रामों में रोस्टर बना कर सफाई कार्य किया जाएगा। युद्धस्तर पर कार्य करने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। चिकित्सक व पशु चिकित्सकों की 25 टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम दिन भर में चार गांवों का दौरा करेंगी। इस हिसाब से एक दिन में 100 गांव को कवर किया जाएगा। 7 सफाई कर्मियों की 200 टोली बनाई गई है। एक टोली को प्रतिदिन दो गांव में सफाई करनी होगी। जिस गांव से बाढ़ का पानी कम हो गया है, वहां दवा छिड़काव किया जाएगा। प्रत्येक टीम राहत कार्य की वीडियो व फोटोग्राफी भी करेगी। डीपीआरओ के पास सफाई कर्मियों की टीम प्रतिदिन का रिपोर्ट देगी। चिकित्सकों के कार्य की मानीरंटिंग सीएमओ करेंगे। इस संबंध में डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सफाई कार्य की वीडियो व फोटोग्राफी भी की जानी है।