फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   13 people donate blood

13 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Wed, 06 Apr 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
13 people donate blood
जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में रोटली क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मौजूद सांसद जगद? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
13 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

- समाजसेवा में तत्पर रहता है रोटरी क्लब : सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोटरी क्लब की ओर से संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 13 समाजसेवियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर क्लब के चार्टर अध्यक्ष व सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज के हर पायदान पर सदैव अपनी सेवा को लेकर तत्पर रहता है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव ने कहा गठन के बाद से ही क्लब ने प्रशासन का हर स्तर पर सहयोग किया है। ब्लड बैंक में इस समय रक्त की कमी है। रोटरी क्लब का कार्य सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन

क्लब के गोविंद ओझा ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति 90 दिन में एक बार रक्तदान कर सकता है, इससे रक्तचाप ठीक रहता है और हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है।
अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज की सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव रोटरी क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। डॉ. आरबी राम, शेष मणि प्रजापति, अतुल वर्मा, नितेश श्रीवास्तव, राजेश मौर्य, केशरी शुक्ला, सुनील कुमार, आदित्य, महेंद्र यादव, दिलीप कुमार, विशाल श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, राधेश्याम पांडेय, सतीश चंद्र, बृजेश चौबे, संतोष श्रीवास्तव, नितेश पांडेय, अमित त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, कैलाश मणि त्रिपाठी, अभय श्रीवास्तव, विकास पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed