फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एक माह में डायरिया से आठ की मौत

एक माह में डायरिया से आठ की मौत

Fri, 17 Aug 2018 12:30 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 17 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
एक माह में डायरिया से आठ की मौत
death
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के गरदहिया गांव में तीन दिनों में तीन मौत के साथ ही पिछले करीब एक माह में डायरिया से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 14 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी तब हुई जब बेंवा सीएचसी में इलाज कराने के लिए तीन लोगों को भर्ती कराया गया। जांच के बाद पता चला कि उन्हें डायरिया है। गुरुवार को मामले की जानकारी होने पर देर शाम डीएम और सीएमओ गांव पहुंचे। डीएम कुणाल सिल्कू ने सफाई-व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया और गांव में लगे हैंडपंपों की जानकारी ली है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह से कोई सफाई कर्मी नहीं आया है। इस पर डीएम ने एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरदहिया के दलित बस्ती में एक ही परिवार के तीन लोगों भुईला (68), सुमन (12) व मुसई (70) को 14 अगस्त को बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पहले सुमन व मुसई की मौत हुई और गुरुवार को भुईला की मौत हो गई। तीनों के डायरिया से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीएन चतुर्वेदी ने बताया कि डायरिया की जानकारी होने पर तत्काल गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई थी। डायरिया से हुई मौत के बाद महकमे को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, सीएमओ ने बुखार से पीड़ित गांव के हमजा (11) व उरैशा (6) की दवा की पर्ची देखी। पर्ची के पीछे बाहर की दवा लिखी गई थी। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने तत्काल डॉ मनीष वैद्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर के आदेश दिए है।
विज्ञापन


अब तक इन लोगों की हुई मौत
गरदहिया के दलित बस्ती में डायरिया के प्रकोप से सबसे पहले 19 जुलाई को गुंजा (95) की मौत हुई थी। जिसके बाद 29 जुलाई को साफिया और एक अगस्त को मोतीलाल (68) की मौत हुई थी। इन मौतों के बाद 13 अगस्त को गीता (36), 14 अगस्त को सैफुल्लाह (65), 15 अगस्त को मुसई (70) और 16 अगस्त को भुईला (68) की मौत हुई। डायरिया से पीड़ित सुमन की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंवा सीएचसी में ये हैं भर्ती
डायरिया केे प्रकोप से पीड़ित भुईला (68), सुमन (12), अखिलेश (14), नंदनी (16), अखिलेश (12), अनीता (25) का बेंवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जहां भुईला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed