फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जनपद को मिलेगी चार आरोग्य केंद्र की सौगात

जनपद को मिलेगी चार आरोग्य केंद्र की सौगात

Tue, 14 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जनपद को मिलेगी चार आरोग्य केंद्र की सौगात
जिले में खुलेंगे चार आरोग्य केंद्र
विज्ञापन

फोटो-
बीपी से कैंसर तक के रोगियों की होगी तलाश, रखा जाएगा रिकार्ड
तीस साल से अधिक उम्र के लोगों की होगी निशुल्क जांच

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से चार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर(आरोग्य केंद्र) खोले जाएंगे। इसके तहत तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा और बांसी पीएचसी परिसर में भी केंद्र स्थापित होगा। संभावना है कि सीएम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के आरोग्य केंद्रों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी के परिसर, ककरहवा, शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के झकहिया और डुमरियागंज तहसील में भदोखर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों का चयन आयोग्य केंद्र के लिए किया गया है। यहां नियुक्त कर्मी क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य जांच करवाएंगे और इनका रिकार्ड रखेंगे। इसके लिए हर केंद्र पर दो-दो टैबलेट दिए जा रहे हैं। केंद्रों के आसपास रहने वाले 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के बीपी, डायबिटीज व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार उनको दवा और परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये स्टाफ होंगे आरोग्य केंद्र पर
चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, महिला हेल्थ विजिटर्स और आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर की नियुक्ति करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब तक यहां उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण व मातृत्व स्वास्थ्य और मौसमी बीमारी, टीबी, मलेरिया की रोकथाम के लिए उपाय किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर में मिलेंगी ये सुविधाएं
इन केंद्रों में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, अंधता, श्रवण बाधित रोग, संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, गैर संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योगा और एक्सरसाइज, काउंसिलिंग, स्कूल हेल्थ एजूकेशन, आपात कालीन चिकित्सा सुविधाएं होंगी।


शासन स्तर पर प्राप्त निर्देशों अनुपालन करते हुए चिह्नित उप स्वास्थ्य केंद्रों का आरोग्य केंद्र के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। 15 को शुभारंभ होने की सूचना अधिकृत रूप से नहीं मिली है। फिलहाल सप्ताह में संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
- आरके मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed