{"_id":"5b994969867a557ed4317238","slug":"111536772457-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की 13 दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की 13 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
siddharthnagar
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
UREA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला कृषि अधिकारी ने बुधवार को उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सूचना पर कई दुकानदार दुकान बंद करके भाग खड़े हुए। इस मामले में कृषि अधिकारी ने 13 दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
जिले में पिछले एक सप्ताह से यूरिया की किल्लत से किसान परेशान थे। सोमवार को यूरिया की आपूर्ति आने के बाद दुकानों पर आवंटित कर दिया गया था। अधिक दाम पर यूरिया बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद जिला कृषि अधिक चंद्रप्रकाश सिंह बुधवार को टीम के साथ दुकानों के निरीक्षण पर निकले थे। जांच टीम आने की सूचना मिलने के बाद प्राइवेट दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए थे। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी मो. शफीक, कैप एग्रीकल्चर, अहमद खाद भंडार, मैनुद्दीन, रामवृक्ष, रामकुमार मोहाना बाजार, मजीबुद्दीन, अखिलेश, सीके शुक्ला, शिवम ट्रेडिंग कंपनी, दुर्गावती देवी, कुसमा देवी राकेश चौधरी सिकरी बाजार की दुकान बंद पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राइवेट उर्वरक की दुकानों पर अधिक रेट पर यूरिया बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम के साथ दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसमें मोहाना व सिकरी की 13 दुकानें बंद पाई गई हैं। इन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।