{"_id":"59a445174f1c1bb7018b458e","slug":"111503937815-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार में बिका बकरा----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार में बिका बकरा----
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। नगर के रानीगंज बाजार में सोमवार को बकरीद पर्व पर कुर्बानी के लिए बकरों की बाजार सजी थी। बाजार में काफी भीड़-भाड़ थी। बाजार में सबसे महंगा बब्बरी नस्ल का बकरा पचास हजार रुपये में बिका।
दो सितंबर को ईद-उल-अजहा का पर्व है। इस पर्व पर इस्लाम धर्म के अनुया हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा करने के लिए बकरा, भेड़, दुंबा आदि जानवरों की क़ुर्बानी करते हैं। जैसे-जैसे बकरीद पर्व की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे बकरों की खरीदारी तेज हो गई है। सोमवार को रानीगंज के साप्ताहिक बाजार में काफी संख्या में बकरे व भेड़ बिकने के लिए आए, वहीं, खरीदारों ने अपने आवश्यकतानुसार मनपसंद बकरों की खरीदारी की। बाजार में सबसे महंगा बकरा पचास हजार का बिका है। बकरों की कीमत उनकी खूबसूरती के अनुसार लगाई गई। लोगों ने सबसे अधिक बब्बरी नस्ल के बकरों को पसंद किया लिहाजा ये बकरे काफी महंगी कीमत पर बिके हैं।