{"_id":"6ab6c501a9be256edc071690","slug":"102-ambulance-failed-to-start-even-after-being-pushed-went-off-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165275-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धक्का लगाकर भी स्टार्ट नहीं हुई 102 एंबुलेंस, ऑफ रोड हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धक्का लगाकर भी स्टार्ट नहीं हुई 102 एंबुलेंस, ऑफ रोड हुई
Sat, 26 Sep 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
- पचमोहनी चौराहे पर मरीज लेने जा रही एंबुलेंस अचानक हुई बंद
इटवा। तकनीकी खामी के चलते मरीज लेने जा रही 102 एंबुलेंस पचमोहनी चौराहे पर अचानक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई तो पायलट और ईएमटी करीब 20 मिनट तक उसे धक्का लगाते रहे। एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होने की आशंका बनी रही।
बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे 102 एंबुलेंस पचमोहनी चौराहे पर मरीज को लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस अचानक बंद हो गई। पायलट और ईएमटी ने उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों ने एंबुलेंस को धक्का देकर चालू करने की कोशिश की। करीब 20 मिनट तक प्रयास के बाद भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। दोनों की परेशानी देखकर मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए लेकिन एंबुलेंस चालू नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस के खराब होने से आपात स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है। उनका कहना है कि वाहनों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। ईएमई 108-102 दिवाकर सिंह ने बताया कि एंबुलेंस को ऑफ रोड कर दिया गया है। मरम्मत के बाद ही उसका संचालन कराया जाएगा।