फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हिन्दू हूं न मैं मुसलमान हूं, मैं तो इंसान हूं

हिन्दू हूं न मैं मुसलमान हूं, मैं तो इंसान हूं

Fri, 24 Aug 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 24 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हिन्दू हूं न मैं मुसलमान हूं, मैं तो इंसान हूं
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
बांसी। आजाद नगर शीतलगंज स्थित श्रीठाकुर रामजानकी मंदिर परिसर में गुरुवार की रात कवि सम्मेलन हुआ। देर रात तक श्रोता काव्यामृत का रसपान कर रचनाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संरक्षक माधव प्रसाद धर द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय रचनाकार सुशील श्रीवास्तव सागर ने मां सरस्वती की वंदना व अपनी रचना- ‘हिंदू हूं न मैं मुसलमान हूं, मैं तो इंसान हूं, मैं तो इंसान हूं...’ गीत से आगाज किया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी से आईं कवियित्री रंजना सिंह ने बेटियों पर बढ़ते अत्याचार पर ‘रोज ससुराल में जलती है बहू सुनते हैं, ऐ हया अब मुझे शहनाई से डर लगता है...’ सुनाकर माहौल को संजीदा बना दिया और खूब तालियां बटोरीं। कवि ब्रम्हदेव शास्त्री पंकज ने अपनी रचना- ‘रूप, रंग, जाति, धर्म, गांव, शहर में फिर से मेरा देश बांटा जा रहा है क्या, जंग जीतने के लिए हाथ जोड़कर राम राम राम राम जपा जा रहा है क्या...’ से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। कवयित्री प्रेमलता द्विवेदी लता ने ‘बहेला पवन रसधार हो बदरिया घेरी अइली सजना...’ कजरी से अपनी बात शुरू कर अपनी कई रचनाओं से खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायर जमाल कुद्दुसी ने ‘बोइये पहले वो बीज तो आप फिर मीठा फल ढूंढिए...’ से बात शुरू करके अपनी गजलें व नज्में सुनाकर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। सतीश आर्य, डॉ. रामकृष्ण लाल, जगमग, हास्य कवि रत्नेश चतुर्वेदी, रतन व राकेश त्रिपाठी गवांर, पंकज सिद्धार्थ, शिवसागर सहर, सलमान आमिर ने भी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रशेखर त्रिपाठी व संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने किया। इस दौरान एसडीएम प्रबुद्ध सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष इद्रीस राइनी पटवारी ने अंत तक रचनाकारों की हौसलाअफजाई की। इस अवसर पर राम मिलन पांडेय, संयोजक आचार्य हरिवेंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट रमेशचंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed