{"_id":"67426401574906881c08a824","slug":"100-students-went-to-ayodhya-on-educational-tour-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-127727-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शैक्षिक भ्रमण पर अयोध्या गए 100 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शैक्षिक भ्रमण पर अयोध्या गए 100 विद्यार्थी
Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में शनिवार को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में कुल 100 छात्र-छात्राएं अयोध्या के लिए रवाना हुए। बीईओ संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। इस दौरान आशा गुप्ता, मुस्ताक अहमद, तिलक राम, गणेश गौड़, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
